पशुपालको के लिए गाय की ये नस्ल फायदेमंद साबित होगी, सालभर में देती है 1200 से 1800 लीटर दूध,1 Liter दूध की कीमत इतनी की आप भी बन जाओगे लखपतिगिर (Gir) गाय भारतीय मूल की प्रमुख दुधारू देसी नस्ल है। गिर गाय को देसन, गुजराती, काठियावाड़ी, सूरती, सोरठी, आदि नामों से भी जाना जाता है। गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ के गिर जंगलों में इस नस्ल का मूल स्थान माना जाता है। यही कारण है कि इस नस्ल को गिर नस्ल कहते हैं। गिर गाय (gir gay) एक बड़ी नस्ल है जो अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है।
ये भी पढ़िए –Royal Enfield का मार्केट डाउन करने जल्द आ रही है Yezdi की धमाकेदार बाइक, क्लासी लुक के साथ दमदार इंजन
पशुपालको के लिए गाय की ये नस्ल फायदेमंद साबित होगी, सालभर में देती है 1200 से 1800 लीटर दूध
गिर गाय की पहचान कैसे करे
- गिर (Gir) नस्ल की गाय का शरीर लाल रंग का होता है।
- इनके शरीर पर गहरे लाल या चॉकलेट की तरह भूरे रंग के धब्बे पाए जाते हैं।
- गिर गायों का शारीरिक आकार मध्यम से बड़ा होता है।
- मादा गिर गाय का वजन करीब 385 किलोग्राम और ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है।
- वहीं नर गिर का औसत वजन 545 किलोग्राम और ऊंचाई करीब 135 सेंटीमीटर होती है।
- गिर गाय का माथा उत्तल और चौड़ा होता हो, जो इन्हें तेज धूप से बचाने में सहायक है।
- गिर नस्ल की गाय के कान लम्बे एवं नीचे की तरफ लटके होते हैं।
गिर गाय की प्रमुख विशेषताएं
- गिर गाय (gir gay) एक ब्यात में 1200 से 1800 किलोग्राम तक दूध देती है।
- प्रतिदिन यह गाय 12 लीटर से अधिक दूध देती है।
- इस नस्ल की गाय के दूध में 4.5 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है।
- 3 वर्ष आयु होने पर यह नस्ल पहले बछड़े को जन्म देने में सक्षम हो जाती है।
- अपने जीवन काल में एक गाय 6 से 12 बछड़े को जन्म देती है।
- गिर गाय की औसत आयु 12 से 15 वर्ष तक होती है।
- गिर गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है।
- यह गाय विभिन्न जलवायु एवं गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से रह सकती है।
ये भी पढ़िए –DAP UREA के नए भाव हुए जारी, अब किसानो की इतने रूपये में मिलेंगी एक बोरी, देखिये नए रेट
पशुपालको के लिए गाय की ये नस्ल फायदेमंद साबित होगी, सालभर में देती है 1200 से 1800 लीटर दूध,1 Liter दूध की कीमत इतनी की आप भी बन जाओगे लखपति

गिर गाय की मार्केट में कीमत
भारतीय बाजार में गिर गाय की कीमत 20 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक है। गिर गाय की कीमत दूध देने की क्षमता, गाय की उम्र और स्वास्थ पर भी निर्भर करता है।
साल भर में देती है 1200 से 1800 लीटर दूध

<p>The post पशुपालको के लिए गाय की ये नस्ल फायदेमंद साबित होगी, सालभर में देती है 1200 से 1800 लीटर दूध,1 Liter दूध की कीमत इतनी की आप भी बन जाओगे लखपति first appeared on satupdahalchal.</p>