SB News Digital Desk,नई दिल्ली:  Khatu Shyam Ji New Bus Route: हरियाणा से खाटू श्याम जी के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा किराया जान खुशी से नाचने लगोगे, हरियाणा के हिसार से खाटू श्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। जानिए इस बस सेवा के बारे में, इसमें किराया 290 रुपए लगेगा साथ ही बस दोपहर में चला करेगी।

खाटू श्याम जी की लोकप्रियता के बारे में कौन नहीं जानता, आए दिन हजारों-लाखों भक्त भगवान की भक्ति में विलीन होने के लिए मंदिर पहुंच जाते हैं। अगर आप अभी तक नहीं जानते आखिर खाटू श्याम जी कौन हैं? तो बता दें, राजस्थान के शेखावटी के सीकर जिले में स्थित परमधाम खाटू हैं। खाटू श्याम का मंदिर बेहद ही प्राचीन है। श्याम जी की महिमा इतनी निराली है कि भक्त न केवल राजस्थान बल्कि दुनिया के कोने-कोने से यहां पहुंचते हैं।

इसी लोकप्रियता के चलते हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों के लिए एक तोहफा लेकर आया है। अब से यात्री इधर से उधर बस लेने के बजाए, सीधा हरियाणा के हिसार से बस ले सकते हैं। इससे कुछ दिन पहले हिसार से वृंदावन के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू हुई थी। चलिए आपको इस बस सर्विस के बारे में बताते हैं।

हिसार से खाटू श्याम जी के लिए बस दोपहर 3 बजे रवाना हुआ करेगी। वहीं, खाटूश्याम जी से वापस हिसार आने का समय 9 बजे रहेगा। ये बस हिसार से सिवानी, झूपा, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर से होकर खाटू श्याम पहुंचेगी। बस का प्रति यात्री किराया 290 रुपए रहेगा। बता दें, हरियाणा राज्य परिवहन ने सोनीपत डिपो द्वारा श्रीखाटूश्यामजी के लिए रोहतक,भिवानी हुए इस बस सेवा को शुरू किया है।

सोनीपत से सुबह 08:45 बजे
रोहतक से सुबह 10:30 बजे
भिवानी से दोपहर 12:30 बजे
लोहारू से दोपहर 02:00 बजे
पिलानी से दोपहर 02:30 बजे
झुंझुंनू से शाम 04:00 बजे
सीकर से शाम 06:00 बजे
खाटूश्यामजी आगमन शाम 07:00 बजे तक

खाटूश्यामजी से सुबह 04:50 बजे ​
सीकर से सुबह 05:45 बजे
झुंझुंनू से सुबह 07:50 बजे
पिलानी से सुबह 09:20 बजे
लोहारू से सुबह 09:50 बजे
भिवानी से दोपहर 12:20 बजे
रोहतक से दोपहर 1:40 बजे
सोनीपत आगमन 3:00 बजे

​खाटूश्याम जी का जन्म उत्सव हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन मनाया जाता है।
खाटू श्याम जी का मंदिर बहुत ही प्राचीन है, लेकिन अभी मंदिर की आधारशिला को साल 1720 में रखा गया था। यहां के पंडित के अनुसार साल 1679 में औरंगजेब की सेना ने इस को नष्ट कर दिया था।
खाटू श्याम बाबा दुनिया के बड़े धनुर्धर माने जाते हैं, उनसे बड़े केवल श्रीराम ही हैं।
खाटू श्याम मंदिर परिसर में खाटू श्याम जी का सबसे बड़ा मेला लगता है। यहां का ग्यारस के दिन का मेला बेहद खास माना जाता है।

अगर आप जयपुर या दिल्ली से बस से आ रहे हैं, तो आपको राजस्थान के रींगस शहर पहुंचना होगा और फिर खाटूश्यामजी के लिए दूसरी बस लेनी होगी। खाटूश्यामजी के लिए कई प्राइवेट टैक्सियां यहाँ उपलब्ध हैं।
ट्रेन: यदि आप ट्रेन से आ रहे हैं तो पास का रेलवे स्टेशन भी रींगस या रींगस जंक्शन है। यहां से आपको बस या टैक्सी से जाना होगा।
हवाई जहाज या उड़ान: अगर आप हवाई जहाज से आ रहे हैं तो आपको पास के हवाई अड्डे यानी जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। यहां से आपको बस या टैक्सी से जाना होगा।

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *