Ram Navami 2023 Puja Vidhi: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह की नवमी तिथि को हुआ था. यह चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है. प्रभु राम भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे और उन्होंने यह अवतार रावण का संहार करने के लिए लिया था. 9 दिन तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद आज नवमी को लोग हवन और कन्या पूजन करते हैं. साथ ही भगवान राम की विशेष पूजा भी करते हैं. इस बार राम नवमी का त्योहार आज 30 मार्च, गुरुवार को मनाया जा रहा है.
ये भीं पढ़िए –लाडली बहना योजना के फॉर्म हो रहे रिजेक्ट सामने आई ये बड़ी वजह, आप भी हो सकते हो इसका शिकार जल्दी कर लो ये सुधार
इतने बजे शुरू होगा राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त
आज राम नवमी पर देश भर के श्री राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. वहीं अयोध्या के राम मंदिर में तो भगवान राम के जन्म का उत्सव सबसे शानदार होता है. वहीं लोग घरों में भी भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर श्री राम पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. यानि का पूजा का शुभ मुहूर्त करीब ढाई घंटे का ही है.
राम नवमी पर खरीदारी के लिए बने कई शुभ योग
आज राम नवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आज राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग हैं. इन शुभ योगों को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना गया है. इस लिहाज से आज पूरे दिन खरीदारी का भी शुभ मुहूर्त रहेगा. माना जाता है कि राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में कुछ चीजें खरीदने से भक्तों पर प्रभु राम की कृपा बरसती है.

इन चीजों की खरीदारी होगी शुभ
राम नवमी के दिन पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा राम नवमी के दिन श्रीराम दरबार का चित्र खरीद कर घर में लगाना भी बहुत शुभ होता है. ऐसा करने से घर में खुशहाली और प्रेम बढ़ता है.
<p>The post Ram navami: राम नवमी पर पूजा करने का महुर्त आज सिर्फ ढाई घंटे ,इन चीजों की खरीदारी आपके लिए होगी लाभदायक first appeared on satupdahalchal.</p>